सावन कब से होगा शुरू, जानिए तारीख
इस वर्ष सावन मास का शुभारंभ 14 जुलाई 2022 से हो रहा है और 12 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के दिन सावन की समाप्ति होगी। इस बार सावन माह का पहला श्रावण सोमवार 18 जुलाई 2022 को पड़ रहा है तथा सावन महीने का आखिरी दिन 12 अगस्त को रहेगा।
हिन्दू धर्मशास्त्रों में सावन माह का विशेष महत्व माना गया है। यह शिवजी को समर्पित महीना है। शिवजी का सबसे प्रिय माह सावन में भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार सावन 5वां महीना माना जाता है। वर्ष 2022 में पवित्र सावन मास श्रावण, विशकुंभ और प्रीति योग में शुरू हो रहा है।
आइए यहां जानते हैं सावन मास की तिथियां
सावन मास
1. श्रावण मास का प्रथम दिन, गुरुवार, 14 जुलाई 2022।
2. श्रावण मास का अंतिम दिन, 12 अगस्त 2022, दिन शुक्रवार।
इस बार सावन माह में 4 सोमवार पड़ रहे हैं।
सावन सोमवार किस किस तारीख को
1. 18 जुलाई, सोमवार- पहला सावन सोमवार व्रत
2. 25 जुलाई, सोमवार- दूसरा सावन सोमवार व्रत
3. 1 अगस्त, सोमवार- तीसरा सावन सावन सोमवार व्रत
4. 8 अगस्त, सोमवार- चौथा सावन सोमवार व्रत