June 23, 2025

51 किलो आम से हुआ माता महाकाली का भव्य श्रृंगार।

 

51 किलो आम से हुआ माता महाकाली का भव्य श्रृंगार।

गाजीपुर जनपद के
यूसुफपुर स्थित माता महाकाली मंदिर परिसर में 27 जून को शाम के समय माता महाकाली का 51 किलो आम तथा फूल मालाओं से माता महाकाली का भव्य श्रृंगार किया गया। वही माता महाकाली दरबार में संध्या के समय विधि विधान से माता महाकाली का मंत्र उच्चारण द्वारा पूजा पाठ के उपरांत विशेष हवन पूजन किया गया। माता महाकाली दरबार में बहुत ही दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने माता महाकाली का दर्शन पूजन कर हवन में आहुति देकर अपनी मनोकामना को पूर्ण होने की कामना की। माता महाकाली का दरबार एक बहुत ही आस्था का केंद्र है जिसमें जो भी भक्त माता रानी के दरबार में सच्चे मन से अपनी मनोकामना पूर्ण होने की कामना करता है उनकी मनोकामना मातारानी अवश्य पूरा करती है ।माता रानी के परिसर में क्षेत्रीय भोजपुरी लोकगीत कलाकारों द्वारा माता रानी का भजन कीर्तन का आयोजन किया गया था जो देर रात तक चला।

जिसमें गायक सुरेंद्र सिंह यादव ने माता रानी का पचरा गाकर तथा आरजू अंचल ने चलो बुलावा आया है वही मुन्ना शर्मा व डॉक्टर शर्मा ने निमिया के डार मैया गीत गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। माता रानी के दरबार में देर रात तक भंडारे का कार्यक्रम चलता रहा जिसमें हजारों की संख्या में भक्तों ने माता रानी का प्रसाद ग्रहण किया। इस कार्यक्रम में मंदिर अध्यक्ष विनोद मद्धेशिया प्रबंधक समाज सेविका श्रीमती मीरा राय सुरेंद्र कमलापुरी सुशांत राय उपेंद्र प्रजापति दीपू गुप्ता दीपू वर्मा आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अंत में मंदिर के पुजारी मुकेश ने सब का आभार व्यक्त किया।

About Post Author