June 23, 2025

अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम ,इस बार चार गुना अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात ,त्रिस्तरीय सुरक्षा के मद्देनजर ड्रोन और आरएफआईडी टैग की व्यवस्था

n39869909816562092134001258699baf9757ee9835c09c8bf6dfa3dd9d4b10946c8fa5d1df87e06c0674b4

अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम ,इस बार चार गुना अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात ,त्रिस्तरीय सुरक्षा के मद्देनजर ड्रोन और आरएफआईडी टैग की व्यवस्था

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सेना के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक इस बार तीन से चार गुना अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है, क्योंकि आतंकवादी हमले का इनपुट मिला है।

अधिकारी ने कहा कि इस साल अमरनाथ यात्रा पर खतरे की आशंका बढ़ गई है। हमें आमतौर पर हर साल यात्रा को निशाना बनाने वाले आतंकवादियों के बारे में सूचनाएं मिलती हैं, लेकिन इस साल ऐसी और भी सूचनाएं हैं। प्रशासन को उम्मीद है कि इस साल यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। इसी के चलते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हम यात्रियों की संख्या में लगभग दो से तीन गुना वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं। अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों सहित बाहरी मजदूरों की हाल ही में हुई लक्षित हत्याओं के बाद सुरक्षा इंतजामों में बढ़ोतरी की गई है। अधिकारी ने कहा कि सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के प्रशासन ने सभी प्रयास किए हैं।

यात्रा में जवानों की अतिरिक्त तैनाती के अलावा ड्रोन निगरानी और आरएफआईडी टैग भी तीर्थयात्रियों के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा होंगे। अधिकारी ने उम्मीद जताई कि बिना किसी घटना के यात्रा को सुनिश्चित किया जाएगा।

 

Input Amar Ujala

About Post Author