पूर्व बिधायक स्व०कृष्णा नन्द राय की मां स्व०अवधविहारी देवी के ब्रह्म भोज में उमडा जन सैलाब

पूर्व बिधायक स्व०कृष्णा नन्द राय की मां स्व०अवधविहारी देवी के ब्रह्म भोज में उमडा जन सैलाब
18 जून को पैतृक गांव गोंडउर में सम्पन्न हुआ श्राद्ध भोज
गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक अलका राय का सासू मां अवधविहारी देवी पत्नी स्व० रघुनाथ राय का स्वर्गवास 7 जून मंगलवार को वाराणसी में हो गया था।मुखाग्नि बृजेश राय उर्फ बिजयशंकर के द्वारा दी गयी थी।सभी श्राद्ध कर्म पैतृक आवास गोंडउर से सम्पन्न किया गया।श्राद्ध कर्म ब्रह्म भोज 18 जून दिन शनिवार को सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर पूर्वांचल के हर जनपद गाजीपुर बलिया वाराणसी.मऊ.आजमगढ़.बिहार के बक्सर समेत अन्य जनपद से भी लोगों का आगमन हुआ।
अवध विहारी देवी के निधन पर बलिया सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त.पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी.राज्य सभा सांसद नीरज शेखर. पूर्व विधायक जमानियां सुनीता सिंह.डाक्टर सानंद सिंह प्रबन्ध निदेशक सत्यदेव ग्रुप्स आफ कालेजेज गाधिपुरम बोरसिया गाजीपुर.अरविन्द राय अभियंता प्रमुख समाज सेवी समेत अन्य लोगों ने गोंडउर पहुंच कर पूर्व विधायक अलका राय एवं परिजनों से मिल कर शोक संवेदना प्रकट किया था।
ब्रह्म भोज के अवसर पर लोगों ने स्व० अवधविहारी देवी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस कार्यक्रम में मनोज राय अध्यक्ष जिला पंचायत मऊ.अशोक कुमार सिंह भाजपा नेता मऊ.अमिताभ सिन्हा.डा० सानंद सिंह प्रबन्ध निदेशक सत्यदेव ग्रुप्स आफ कालेजेज गाधिपुरम बोरसिया गाजीपुर.अनिल श्रीवास्तव पूर्व प्रत्याशी कांग्रेस वाराणसी कैन्ट.राम गोपाल मोहले पूर्व महापौर वाराणसी.मणि शंकर पाण्डेय प्रदेश अध्यक्ष लोजपा.सुशील सिंह बिधायक.
भानुप्रताप सिंह जिलाध्यक्ष भाजपा.सुनील सिंह सदस्य प्रदेश कार्य समिति.विनोद अग्रवाल पूर्व चेयरमैन गाजीपुर. कृष्ण बिहारी राय.ओम प्रकाश राय.अवधेश राय ब्लाक प्रमुख मुहम्मदाबाद. अजिताभ राय राहुल ब्लाक प्रमुख रेवतीपुर.
बिजय शंकर राय.हैदर अली खान टाईगर अध्यक्ष पठान महासभा.दिनेश वर्मा. विरेन्द्र राय.राम जी गिरी.गुड्डू शर्मा. तेजू यादव. रामधारी यादव पूर्व चेयरमैन.डा०अरविन्द किशोर राय.अनिल राय प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य. संजय राय डुहिया.शशांक शेखर राय मंडल अध्यक्ष. सतीश राय मंडल अध्यक्ष. रविन्द्र नाथ राय जिला महामंत्री. श्याम राज तिवारी जिला महामंत्री.
ओमप्रकाश कुशवाहा. कृष्णा नन्द राय.सम्पूर्णानन्द उपाध्याय. अमित सिंह पुत्र त्रिभुवन सिंह.सिद्धार्थ सिंह पुत्र बृजेश सिंह पूर्व एम एल सी वाराणसी. बृजेन्द्र सिंह ब्लाक प्रमुख बाराचंवर.कमलेन्दू राय.आलोक राय पूर्व प्रधान. नथुनी सिंह.दिनेश राय गुड्डू. टुनटुन राय.जयशंकर राय.सत्येन्द्र सिंह पप्पू.
राजेश मिश्रा. सन्तोष राय पूर्व जिला पंचायत सदस्य. जाफर अली खान पूर्व जिला पंचायत सदस्य. अजीत राय.दिनेश राय.राकेश राय सियाडी.समेत हजारों हजार की संख्या में लोग शामिल रहे।
सभी आगन्तुकों का स्वागत श्रीमती अलका राय पूर्व बिधायक. श्याम नरायण राय.रामनरायन राय.बृजेश राय उर्फ बिजयशंकर राय.मनोज राय.ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि भांवरकोल आनंद राय मुन्ना एवं युवा भाजपा नेता स्व० कृष्णा नन्द राय बिधायक के पुत्र पीयुष राय के द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में दोपहर से मध्य रात्रि तक लोगों के आने जाने का सिलसिला चलता रहा।दोपहर से मध्य रात्रि तक आनंद राय मुन्ना एवं पीयुष राय कार्यक्रम स्थल के प्रवेश द्वार पर उपस्थित रह कर प्रत्येक आगन्तुक का स्वागत करते रहे।