*योग को अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाये- अजय सिंह*
*योग को अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाये- अजय सिंह*
वाराणसी। योग से न केवल शरीर बल्कि मन मस्तिष्क भी स्वस्थ व मजबूत बनते है। सभी लोगों को योग को अपने जीवन में अनिवार्य रूप से शामिल करना चाहिए। उक्त बातें प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में स्थित बडागांव बसनी के साईं इंस्टिट्यूट ऑफ़ रूरल डेवलपमेंट में चल रहे ‘मानवता के लिए योग’ आठवां अन्तराष्ट्रीय योग दिवस २१ जून के उपलक्ष्य में योग सप्ताह के अंतगर्त आयोजित योग कार्यशाला के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए साईं इंस्टीट्यूट के निदेशक अजय कुमार सिंह ने कही।
उन्होंने इस अवसर पर प्रतिभागियों को योगासन सिखाने के साथ ही इसके फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया की योग करने से शरीर में रक्त प्रवाह संतुलित तरीके से होता है। इससे शरीर के सभी अंग सही प्रकार से कार्य करते है और शरीर में रक्त का प्रवाह भी सही तरीके से होता है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए आदित्य कुमार ने बताया की शरीर और मन दोनों को स्वस्थ बनाये रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता हैं |
योग के द्वारा मन और दिमाग शांत रहता है। अपनी इम्युनिटी को बढ़ाने और तनावमुक्त रहने के लिए योग करना चाहिए। योग के दौरान ध्यान लगाया जाता है, जो शरीर और मस्तिष्क को मिलाने में मदद करता है। इस कार्यशाला में साईं इंस्टिट्यूट की छात्रा रूचि मिश्रा, तृप्ति मिश्रा, मोमिना, पायल, अंजली एवं कर्मचारी दीक्षा सिंह, अनुपमा दुबे, हर्ष सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।