भाजपा महानगर अध्यक्ष वाराणसी विद्यासागर राय को पितृ शोक
वाराणसी। भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय एवं किसान नेता विनय शंकर राय ‘मुन्ना’ के पिता राम प्रसाद राय (90 वर्ष) का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने अंतिम सांस अपने शिवपुरवा स्थित अवास पर बुधवार को सुबह तीन बजे ली। राम प्रसाद राय की अन्त्येष्टि हरिश्चंद्र घाट पर हुई जहां पिता के पार्थिव शरीर को पुत्र विद्यासागर राय ने मुखाग्नि दी। दिवंगत राम प्रसाद राय अपने पीछे चार पुत्रों विद्यासागर राय, दयाशंकर राय, कृपाशंकर राय एवं विनय शंकर राय का भरा-पूरा परिवार छोड़ कर गये। श्राद्धकर्म मूल निवास ग्राम व पोस्ट भरौली कला, तहसील मोहम्दाबाद, गाजीपुर मे होगा । पिता की अंतिम इच्छानुसार मृत्यु के उपरांत उनका नेत्र दान का कार्य सुबह सात बजे किया गया शिवपुरवा आवास पर श्रद्धांजलि देने के बाद शवयात्रा में विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक डा. नीलकंठ तिवारी, सुनील ओझा, महेश चन्द्र श्रीवास्तव, कौशलेंद्र सिंह पटेल, संजीव सिंह, रमाकांत सिंह ‘मिन्टू’, विशेश्वर राय, अशोक चौरसिया, अशोक तिवारी, दिलीप मिश्रा, गगन प्रकाश यादव, रजत जायसवाल, नागेन्द्र रघुवंशी ‘मुन्ना’, रवि राय ‘हिलमिल’, नीरज सिंह सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।
राम प्रसाद राय के निधन पर जनता जनार्दन इण्टर कालेज गांधीनगर के प्रबन्धक राजेश राय पप्पू. प्रधानाचार्य डा०सुधीर श्रीवास्तव. बलिया सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त.राज्य सभा सांसद नीरज शेखर.पूर्व विधायक अलका राय.पूर्व विधायक कालीचरण राजभर.पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह.पूर्व मंत्री सैय्यदा शादाब फातिमा.ब्लाक प्रमुख बाराचंवर बिजेन्द्र सिंह.डा० सानंद सिंह प्रबन्ध निदेशक सत्यदेव ग्रुप्स आफ कालेजेज.डा०रजनीश राय.श्याम राज तिवारी. कृष्णानन्द राय.विनोद राय गुड्डू.हिमांशु राय प्रबन्धक जय बजरंग आई टी आई लट्ठूडीह.दिनेश राय गुड्डू. देवेन्द्र सिंह देवा.नथुनी सिंह.विपिन विहारी सिंह टुनटुन. ओम प्रकाश कुशवाहा. सुभाष कुशवाहा. राजेश कुशवाहा. कृपाशंकर सिंह समेत ढेर सारे लोगों ने दुख ब्यक्त किया है।