भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपडा ने बनाया नेशनल रिकॉर्ड, 89.30 मीटर भाला फेंककर नया कीर्तिमान किया स्थापित,अब नज़रें 90 मीटर पर

भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपडा ने बनाया नेशनल रिकॉर्ड, 89.30 मीटर भाला फेंककर नया कीर्तिमान किया स्थापित,अब नज़रें 90 मीटर पर
भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने पावो नूरमी खेलों में बड़ा रिकॉर्ड हासिल किया। उन्होंने 89.03 मीटर भाला फेंककर एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। नीरज चोपड़ा ने 87.58 मीटर के अपने नेशनल रिकॉर्ड को बेहतर बनाया, जो उन्होंने टोक्यो ओलंपिक के दौरान हासिल किया था।
पावो नूरमी गर्मियों में फिनलैंड की शीर्ष ट्रैक और फील्ड प्रतियोगिता है।
ये प्रतियोगिता 1957 से हर साल आयोजित की जाती है। यह एक कॉन्टिनेंटल टूर गोल्ड मीट है, जो एक शीर्ष स्तरीय विश्व एथलेटिक्स प्रतियोगिता है।
90 मीटर पर नजरें
नीरज ने नए साल पर दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि वे पिछले कुछ समय से 90 मीटर पर नजरें गड़ाए हुए हैं। उन्होंने कहा था, पदक एक चीज है, दूरी दूसरी। 90 मीटर का आंकड़ा पार करने से मैं दुनिया के सर्वश्रेष्ठ थ्रोअर की सूची में आ जाऊंगा। मैं इसके करीब हूं और जल्द ही इस मुकाम पर पहुंच सकता हूं, लेकिन मैं बहुत ज्यादा नहीं सोचता। मुझ पर कोई दबाव नहीं है।
ओलंपिक्स के बाद बढ़ गया था वजन
नीरज ने ओलंपिक्स के बाद करीब 13 किलो वजन बढ़ा लिया था। हालांकि अब उन्होंने कड़ी ट्रेनिंग के बाद फिटनेस हासिल कर ली है। नीरज चोपड़ा की नजरें अब राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में पदक जीतने पर गड़ी हैं। टोक्यो ओलंपिक 2022 के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। उनके प्रदर्शन और नए नेशनल रिकॉर्ड के बाद फैंस की उम्मीदें भी काफी बढ़ गई हैं। देखना होगा कि नीरज राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में क्या कमाल करते हैं। राष्ट्रमंडल खेल 28 जुलाई से बर्मिंघम में शुरू होंगे।