June 24, 2025

*डालिम्स सनबीम गांधीनगर में समर कैम्प का शुभारम्भ*

IMG-20220612-WA0011

*डालिम्स सनबीम गांधीनगर में समर कैम्प का शुभारम्भ*

गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद तहसील अंतर्गत डालिम्स सनबीम स्कूल गांधीनगर में रविवार को 5 दिवसीय समर कैम्प का शुभारम्भ किया गया।इस समर कैम्प का शुभारम्भ डायरेक्टर हर्ष राय के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पूजनोपरांत किया गया।आज योग में सभी छात्राओं को सूर्य नमस्कार सिखाया गया।

छात्र छात्राओं को शुभम एवं मुकीम अंसारी के द्वारा विज्ञान के तरह तरह के उदाहरण के साथ प्रयोगात्मक जानकारी दी गयी।तेजी से जोड़ घटाना नरेन्द्र राय के द्वारा सिखाया गया।छात्र छात्राओं को अंग्रेजी वार्तालाप करना अनुष्का गुप्ता के द्वारा सिखाया गया।नेहा राय के द्वारा छात्राओं को कत्थक एवं अन्य भारतीय नृत्यों की जानकारी दी गई।

डायरेक्टर हर्ष राय ने बताया की इस समर कैम्प का आयोजन छात्र छात्राओं का सर्वांगीण बिकास करना है।यह समर कैम्प पांच दिवसीय है।जिसमें रोज छात्र छात्राओं को अलग अलग तरीके से कुशल शिक्षकों के द्वारा प्रशिक्षित किया जायेगा।

About Post Author