June 24, 2025

पुलिस अधीक्षक ने महिला थाने का किया निरीक्षण

IMG-20220610-WA0001

पुलिस अधीक्षक ने महिला थाने का किया निरीक्षण

गाजीपुर : दिनांक 09/06/2022 को पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा, सीसीटीएनएस, महिला हेल्प डेस्क,कार्यालय, हवालात, मालखाना, मेस,बैरक, इत्यादि का निरीक्षण किया गया। महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली पीड़ित महिलाओं के प्रार्थना पत्रों पर की गई कार्यवाही का फीडबैक लिया गया।

इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध से संबंधित रजिस्टरों का निरीक्षण किया गया तथा अपराध एवं अपराधियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली गई। थाना क्षेत्र में महिलाओं के साथ कोई भी अपराध न होने पाए इसके लिए संबंधित को निर्देशित किया गया। थाने पर अपनी शिकायत लेकर आने वाली महिलाओं की शिकायतों को ध्यान पूर्वक सुनना और उनके साथ अच्छा व्यवहार करना तथा उनकी समस्याओं का समय से निराकरण करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया।

About Post Author