त्रिभुवन सिंह कडी सुरक्षी के बीचकोर्ट में पेश, उसरी चट्टी कांड
गाजीपुर। गुरूवार को ग़ाज़ीपुर कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच माफिया त्रिभुवन सिंह की पेशी हुई। ऐसे में अदालत में भारी सुरक्षा -व्यवस्था रही। आज गवाह रमेश कुमार की गवाही नहीं हो पाने के कारण अगली डेट 26 जून तय कर दी गई। त्रिभुवन सिंह उसरी चट्टी कांड में आरोपित है। इस दौरान तकनीकी कारणों वजह से मामले में गवाह चालक रमेश कुमार की गवाही नहीं हो सकी। 15 जुलाई वर्ष 2001 को माफिया मुख्तार अंसारी के मुहम्मदाबाद से मऊ जाने के दौरान गोली चलने की घटना सामने आई थी। मुख्तार अंसारी के उसरी चट्टी के पास पहुंचने के दौरान ही ट्रक का आड़ लेकर उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई थी। इसमें माफिया मुख्तार अंसारी बाल -बाल बच गया। इस कांड में मुख्तार अंसारी के सरकारी गनर सहित दो अन्य लोगों की मौत हो गई थी। मुख्तार अंसारी ने इस मामले में बृजेश सिंह और त्रिभुवन सिंह के खिलाफ नामजद एफआइआर दर्ज कराई थी। इस प्रकरण में ही गुरुवार को सुनवाई होनी थी।