June 23, 2025

गर्मी से लोग बेहाल.जनजीवन प्रभावित

वाराणसी। वाराणसी तथा आसपास के जिलों में एक सप्ताह से तीखी धूप और गर्म हवा चल रही है जिससे लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो कि लखनऊ, कानपुर और गोरखपुर से अधिक रहा। जबकि दिल्ली से महज प्वाइंट एक प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

आज वाराणसी में छह किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल रही है। धूप काफी तेज है। सोमवार को अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मंगलवार को 43.4 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, इस सप्ताह धूप और गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मानसून की सक्रियता भी कमजोर हो गई है। अब मानसून के एक सप्ताह की देरी से पहुंचने की संभावना है। दोपहर में धूूप काफी तेज हो रही है जैसे आसमान से आग बरस रही हो। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि 8 जून तक मानसून बिहार तक पहुंच जाना चाहिए, इसके बाद वह सोनभद्र के रास्ते बनारस आता है। करीब एक सप्ताह मानसून लेट हो गया है।

About Post Author