June 24, 2025

पुलिस ने दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

मामला, लोहे के राड और गोली मारकर युवक की हत्या का

गाजीपुर। करंडा थाना पुलिस ने शैलू यादव हत्याकांड के दो और आरोपियों को मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही हत्या में प्रयुक्त लोहे की राड भी बरामद किया। अभियुक्तों की चालान कर पुलिस मामले के दो अन्य आरोपितों की तलाश में जुट गई। एसओ ने दावा किया कि उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मालूम हो कि बीते 5 जून की देर शाम करंडा थाना क्षेत्र के बड़सरा में स्थित काली माता मंदिर के पास कुछ दिन पूर्व आर्केस्ट्रा में हुए कहासुनी के विवाद को लेकर क्षेत्र के धरम्मरपुर गांव निवासी शैलू यादव (25) पर बाइक सवार चार युवकों पर लोहे के राड से हमला कर दिया था। शैलू के साथियों ने इसका विरोध किया था तो एक बदमाश ने तमंचा से शैलू के सीने में गोली मार दिया था। वारदात के बाद हमलावर मौके पर अपनी दो बाइक छोड़कर फरार हो गए थे। सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस ने बड़हरिया स्थित सिवान से गोली मारने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर लिया था। वाराणसी में उपचार के दौरान देर रात शैलू की मौत हो गई थी। तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस अन्य हत्यारोपियों की तलाश में जुट गई थी। इसी क्रम में आज सुबह करीब साढ़े छह बजे मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के चोचकपुर के पास से दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में थाना क्षेत्र के सराय मुहम्मदपुर निवासी मैनेजर यादव और विपिन यादव शामिल है। इनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का राड भी बरामद किया गया। बताया कि इससे पहले घटना के दिन ही शैलेंद्र यादव उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर उसके पास हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया गया था। मामले से जुड़े दो अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। वह भी जल्द शिकंजे में होंगे। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष के साथ उपनिरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह, कांस्टेबल अंकित कुमार, कांस्टेबल चन्द्रदेव और कांस्टेबल मयंक शामिल थे।

About Post Author