June 24, 2025

विश्व पर्यावरण दिवस पर बाराचवर,कासिमाबाद के मंदिरों पर हरिशंकरी के पौधे का हुआ रोपण

गाजीपुर–जनपद के क्षेत्रीय वन रेंज बाराचंवर के तत्वावधान मे विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य मे विकास खण्ड बाराचंवर तथा विकास खण्ड कासिमाबाद के शिवमंदिर पोखरो पर रविवार के दिन हरिशंकरी के पौधे का रोपड़ किया गया।बाराचंवर गांव के शिवमंदिर पोखरा पर ब्लाकप्रमुख बृजेन्द्र सिंह,खारा मुहम्मदपुर शिवमंदिर पोखरा पर मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह,सेमऊर शिवमंदिर पोखरा पर जिलापंचायत सदस्य राजकुमार सिंह झाबर,टोडरपुर शिवमंदिर पोखरा पर मण्डल अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा,शिवमंदिर शेखपुर रूदल पर भाजपा जिलाउपाध्यक्ष प०श्यामराज तिवारी,

कालीमाता मंदिर कासिमाबाद पर ब्लाकप्रमुख मनोज गुप्ता,हनुमान जी मंदिर गंगौली पर ग्रामप्रधान हरिबंश राम,शंकर जी मंदिर खजुहा पर मण्डल अध्यक्ष मयंक राय,पराहु बाबा मंदिर रोहिली पर ग्रामप्रधान लल्लन राम,शंकर जी मंदिर शेखनपुर पर ब्लाक प्रमुख मनोज गुप्ता हरिशंकरी के पौधा का रोपण किया

इस दौरान क्षेत्रपंचायत सदस्य देवेन्द्र कुमार सिंह किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष यशवन्त सिंह,पीएम जेवाई के अध्यक्ष आषुतोष सिंह दीपक,चन्द्रशेखर सिंह,दयाशंकर गिरि,बृजेश सिंह, वनक्षेत्राधिकारी अंजनी सिंह,वन दरोगा मुकेशचन्द राय, वन दरोगा अंजनी कुमार,वन रंक्षक सुफेर सिंह यादव,क्षेत्रीय सहायक आनन्द यादव,माली राधेश्याम,मौजूद रहे।

About Post Author