प्राचार्य ने यातायात नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ
गाजीपुर। खरडीहा महाविद्यालय खरडीहा की तरफ से एक कार्यक्रम आयोजन किया गया। इसमें यातायात जागरूकता अभियान के तहत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। प्राचार्य प्रो. विजेंद्र सिंह ने जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरुक किया।
रैली में छात्रों ने पम्पलेट बांटकर जनमानस को जागरूक किया। इस मौके पर प्राचार्य ने यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करते हुए शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। नियमों का पालन कर ही हम अपने जीवन को सुरक्षित रख सकते है। कार्यक्रम प्रभारी डा. कुंवर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें। सही स्पीड में ही वाहन चलाए, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करने की अपील की। छात्र-छात्राओं को अपने पास-पड़ोस के लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। डा. आंनद कुमार त्रिपाठी ने छात्राओं को विभिन्न पुलिस हेल्पलाइन नंबरों 112, 1090, 1098,181 आदि के बारे में जानकारी देते हुए जरूरत पड़ने पर इन नंबरों पर कॉल कर मदद लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डा. विनीता शुक्ला, डा. कृष्णा प्रताप सिंह, मेंहदी हुसेन, रूपेश राय, दीपक कुमार तथा एएसएस के स्वयं सेवी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।