June 24, 2025

पुलिस अधीक्षक ने ली परेड की सलामी

IMG-20220528-WA0001

पुलिस अधीक्षक ने ली परेड की सलामी

ग़ाज़ीपुर। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह द्वारा आज दिन शुक्रवार को पुलिस लाइन गाजीपुर का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्वप्रथम परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया। इसके उपरांत उन्होंने वहा उपस्थित अधिकारियो/कर्मचारियो तथा रिक्रूट आरक्षीयों को शस्त्रों को खोलने तथा जोड़ने का अभ्यास कराया तथा उनके इस्तेमाल करने के बारे मे बताया गया।

एंटिराईट हथियारों तथा सेलों का आवश्यकता अनुसार प्रयोग के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद उनके द्वारा आर्मरी, डायल 112 कार्यालय, पुलिस अस्पताल, पुलिस कैंटीन, मेस, बैरक, एमटी शाखा, जीपी स्टोर, कर्मचारियों के लिए बने आवास आदि का निरीक्षण किया गया और संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

About Post Author