लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 7 जवानों की मौत, कई घायल

लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 7 जवानों की मौत, कई घायल
लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में एक वाहन दुर्घटना में भारतीय सेना के 7 जवानों की जान चली गई। अन्य को भी गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को सर्वोत्तम उपचार सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं। गंभीर रूप से घायलों को वायुसेना की ओर से पश्चिमी कमान स्थानांतरित किया जा रहा है।
लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। इसमें 26 जवान सवार थे। इनमें से सात की जान चली गई है। अन्य को भी गंभीर चोटें आई हैं। वाहन सड़क से फिसलकर श्योक नदी में जा गिरा। इससे वाहन में बैठे जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। जवानों का यह दल परतापुर के ट्रांजिट कैंप से सब सेक्टर हनीफ के अग्रिम मोर्चे की ओर बढ़ रहा था।