June 25, 2025

अज्ञात वाहन के धक्के से एक की मौत,एक घायल

 

गाजीपुर-मरदह थाना क्षेत्र के मरदह-जलालाबाद मार्ग पर स्थित लहुरापुर चट्टी पर स्थित जनता आदर्श इंटर कॉलेज के सामने सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक छात्र सोमवार की दोपहर 12:00 बजे पन्सेरवां चट्टी से कंप्यूटर की कोचिंग करके साइकिल से वापस भोजापुर अपने घर जा रहा था।25 वर्षीय चंदन प्रसाद को जलालाबाद की तरफ से मरदह की तरफ आ रही तेज रफ्तार फोर व्हीलर मारुति ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह साइकिल सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद चार पहिया ड्राइवर घबराहट मे अपना आपा खोते हुए दुर्घटना स्थल से भागने की फिराक में तेजी से आगे बढ़ा और साइकिल से गुजर रहे एक अन्य फर्नीचर मिस्त्री रामबचन शर्मा आयु 40 वर्ष जो वापस अपने घर को मुस्तफाबाद बस्तपुर गांव जा रहा था को भी अपने चपेट में ले लिया और कुछ दूर तक उसे घसीटते हुए ले जाने के पश्चात मौके से वाहन सहित फरार हो गया।दुर्घटना के समय आसपास मौजूद ग्रामीण उपचार हेतू आनन-फानन में दोनों को निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने रामबचन शर्मा को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।हादसे में दोनों साइकिलों के परखच्चे उड़ गए और दूसरे घायल चंदन प्रसाद का इलाज चल रहा है। उसका उपचार कर रहे चिकित्सकों ने उसे खतरे से बाहर बताया है। इधर रामबचन शर्मा के मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते पत्नी सरोज देवी, पुत्र गोलू शर्मा व पुत्री सपना थाने पहुंचे। मृतक की पत्नी सरोज देवी ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष दुष्यंत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अज्ञात वाहन व चालक को चिन्हित किया जा रहा है।

About Post Author