June 25, 2025

एम एल सी विशाल सिंह चंचल का जोरदार स्वागत, विकास के मुद्दे पर ओमप्रकाश राजभर को दी बहस की खुली चुनौती

IMG-20220516-WA0000

एम एल सी विशाल सिंह चंचल का जोरदार स्वागत, विकास के मुद्दे पर ओमप्रकाश राजभर को दी बहस की खुली चुनौती

गाजीपुर। जनपद के जहुराबाद विधान सभा के कासिमाबाद और बाराचंवर ब्लाक मे दुसरी बार ऐतिहासिक जीत दर्ज कर पहली बार आने पर विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल का युवा भाजपा नेता रामप्रताप सिंह पिण्टू के भाई शिवप्रताप सिंह छोटू व कासिमाबाद ब्लाकप्रमुख मनोज गुप्ता तथा बाराचंवर ब्लाक प्रमुख एवं प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह के नेतृत्व मे जोरदार ढ़ग से स्वागत किया गया। बाराचंवर ब्लाक परिसर मे पहुचने पर विशाल सिंह चंचल को ब्लाक प्रमुख ब्रजेन्द्र सिंह व शिवप्रताप सिंह छोटू ने रामदरबार का फोटो भेट किया।तत्पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ग्रामप्रधानो तथा क्षेत्रपंचायत सदस्यो ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।इस दौरान उन्होने अपने सम्बोधन मे कहा कि आप लोगो के बदौलत ही हम दुसरी बार रेकार्ड मतो से जीत कर विधान परिषद सदस्य बनकर विधान सभा मे पहुचा हूं।

पिछले कार्यकाल मे भी अपने निधि से पुरे जिले मे बिना भेद भाव का विकास कार्य कराया । जो सदस्य वोट दिये थे उनका भी कार्य किया जो वोट नही दिए थे तथा मेरे पास अपनी समस्या लेकर आये उनका भी कार्य इमानदारी पुर्वक किये। जिसका परिणाम इस बार के चुनाव मे भी हमको मिला। जिले का विकास जो सत्तर सालो मे नही हुआ वो आठ दस सालो मे केन्द्र की भाजपा सरकार और सुबे की योगी जी की सरकार ने कर दिखाया है। भाजपा सरकार मे बिना भेद भाव का विकास कार्य हो रहा है।उन्होने ग्रामप्रधानो व क्षेत्रपंचायत सदस्यो से आवाहन किया कि आप लोग गांव के असली जनप्रतिनिधि है।केन्द्र की भाजपा सरकार और सुबे की योगी जी की सरकार ने पंचायतो को सश्क्त बनाने का कार्य कर रही है। आप लोग अपने अपने ग्रामसभाओ मे विकास कार्य कराकर माडल ग्रामसभा बनाने का कार्य करे ताकि आनेवाली पिढ़ी आपके द्बारा कराई गयी कार्यो को याद करे।

आगे उन्होने स्थानीय विधायक पर तंज कसते हुए कहा की आजकल पियरका चच्चा बच्चो के झगड़ा को तुल देने मे लगे है तथा कह रहे है की हमारे ऊपर हमला हो रहा है। 25विधायको को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर देते है।फिर अपने आप धरना खत्मकर चले भी जाते है। कई बार चुनाव लड़े लेकिन जब भाजपा से गठबंधन किये तभी उनकी हल्दी लगी। अब फिर भाजपा मे आने की ढुकारी शुरू कर दिए है। लेकिन भाजपा पार्टी मे अब उनकी दाल गलने वाली नही है। वो भी दो बार के विधायक है और मै भी दो बार का विधायक हूं। अपने कार्यकाल मे वे जहुराबाद मे जो विकास कराए है बतादे। मै उनको खुली बहस की चुनौती देता हूं मै विकास को लेकर बहस करने के लिए तैयार हूं। बलिया सासंद प्रतिनिधि विपुलेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने सम्बोधन मे कहा की पानी बिजली तथा सड़को का जाल बिछ गया है।जो अधूरी सड़के है वो भी बहुत जल्द बनकर तैयार होने वाली है।इस जिले के विकास का श्रेय मनोज सिन्हा जी को जाता है।आज उनको यहा की जनता चुनाव हरा कर पछता रही है।

इस दौरान शिव प्रताप सिंह छोटू, ब्लाकप्रमुख बिरनो राजन सिंह, कासिमाबाद ब्लाकप्रमुख मनोज गुप्ता,भाजपा जिलाउपाध्यक्ष प०श्यामराज तिवारी, कृष्णानन्द राय,जिलाकार्यसमिति सदस्य सम्पूर्णानन्द उपाध्याय,विन्ध्याचल सिंह कौशल सिंह,नथुनी सिंह श्रीप्रकाश राय,पुर्व प्रधान राजू सिंह,मुरली सिंह,हिमांशु राय,टुनटुन सिंह,देवा सिंह,दीपक सिंह,संदीप सिंह,ओमप्रकाश कुशवाहा,धर्मेन्द्र राय संतोष गुप्ता,अभिषेक सिंह मिण्टू, डा०राधेश्याम कुशबाहा,गुडडू राय,प्रसून सिंह,चन्द्रशेखर सिंह,डा०अशोक यादव,अनिल यादव,कमलेश यादव,चतुरभुज सिंह नन्दलाल गुप्ता,दीपक उपाध्याय,असगर अली,पुर्व प्रधान राघवेन्द्र सिंह ऊर्फ लालू,खण्ड विकास अधिकारी शिवाकिंत वर्मा,ब्लाककर्मी,क्षेत्रपंचायत सदस्य,व ग्रामप्रधान मौजूद रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख ब्रजेन्द्र सिंह ने किया तथा संचालन शिवजी सिंह ने किया।

About Post Author