संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का निधन
संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का निधन
संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का निधन हो गया है। राज्य समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएम ने शुक्रवार को यहा सूचना दी। बिन जायद अल नाहयान ने 3 नवंबर, 2004 से संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक के रूप में कार्य किया था।
2004 में पिता के निधन के बाद चुना गया था
उन्हें अपने पिता स्वर्गीय महामहिम शेख जायद बिन सुल्तान अल नाहयान के उत्तराधिकारी के रूप में चुना गया था, जिन्होंने 1971 से 2 नवंबर 2004 को अपने निधन तक यूएई के पहले राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया था।
1948 में जन्मे शेख खलीफा यूएई के दूसरे राष्ट्रपति और अबू धाबी अमीरात के 16वें शासक थे। वह शेख जायद के सबसे बड़े बेटे थे। संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति बनने के बाद से शेख खलीफा ने संघीय सरकार और अबू धाबी की सरकार दोनों के बड़े पुनर्गठन में बड़ी भूमिका निभाई थी।