राजीव कुमार होंगे देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त
राजीव कुमार होंगे देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त
राजीव कुमार होंगे नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। वो सुशील चंद्रा की जगह लेंगे। निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार को बृहस्पतिवार को अगला मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया है।विधि मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, वह 15 मई को पदभार संभालेंगे।
निवर्तमान सीईसी सुशील चंद्रा का कार्यकाल 14 मई को समाप्त हो रहा है।अधिसूचना सार्वजनिक करते हुए विधि मंत्री किरेन रीजीजू ने कुमार कोशुभकामनाएं दीं।
राजीव कुमार 1984 के झारखंड कैडर के सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं।