*जमुना सिंह स्वामी प्राइवेट आईटीआई अध्यात्मपुरम में टैबलेट वितरण*
*जमुना सिंह स्वामी प्राइवेट आईटीआई अध्यात्मपुरम में टैबलेट वितरण*
जमुना सिंह स्वामी प्राइवेट आईटीआई अध्यात्मपुरम सागापाली ढोटारी गाजीपुर में युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजना टेबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ मुख्य अतिथि बाराचंवर के ब्लॉक प्रमुख एवं जिला प्रमुख संघ के अध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी शिवांकित बर्मा, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष श्याम राज तिवारी, प्राचार्य डॉ विजेन्द्र कुमार सिंह व प्रमोद सिंह द्वारा मां सरस्वती का पूजन अर्चन द्वारा हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंडित श्यामराज तिवारी ने कहा कि जब भारत का युवा तकनीकी रूप से सशक्त होगा तो समर्थ एवं आत्मनिर्भर भारत का निर्माण होगा। उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पूज्य योगी जी चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश का प्रत्येक युवा तकनीकी रूप से सशक्त होकर स्वावलंबी एवम आत्मनिर्भर बने जिससे आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश का निर्माण हो। युवाओं को रोजगार के लिए अन्य शहरों में भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि पहले हमें नौकरी के लिए दुकान पर पता करके फार्म भरने के साथ-साथ अनेकों डॉक्यूमेंट लगाने पड़ते थे आज सब कुछ ऑनलाइन हो चुका है। खंड विकास अधिकारी शिवांकित वर्मा ने युवाओं को टेबलेट की उपयोगिता बताते हुए कहा कि आज भारत डिजिटल इंडिया की तरफ बढ़ रहा है और योगी जी इसे और आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। हर युवा को तकनीकी रूप से सशक्त कर स्मार्ट उत्तर प्रदेश का निर्माण कर रहे है।
डॉ राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ विजेंद्र कुमार सिंह सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। डॉ विजेंद्र कुमार सिंह एवं प्रमोद सिंह द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवं बैज लगाकर सम्मान किया गया। आईटीआई के प्रधानाचार्य कृष्णानंद पांडेय द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया ह
टेबलेट वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनील सिंह अमित कुमार पांडे विश्वकर्मा प्रसाद गांधी पासवान वीरेंद्र यादव सत्येंद्र सिंह यशपाल सिंह कमलेश यादव भूपनाथ तिवारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।