दिल्ली के शाहीनबाग में आज से चलेगा बुलडोजर,रोहिणी में बुधवार को चलाया गया
शाहीनबाग में आज से चलेगा बुलडोजर
दिल्ली के शाहीनबाग, ओखला, जामिया नगर, जसोला व अन्य इलाकों में आज से नौ मई तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। ईद के बाद से उत्तरी और पूर्वी दिल्ली नगर निगम भी अपने इलाके में अभियान चला रहे हैं। जबकि उत्तरी दिल्ली निगम ने नरेला, रोहिणी, केशवपुरम और पहाड़गंज समेत सभी छह जोन में बुधवार को अभियान चलाया।