June 24, 2025

श्रम अनमोल है,श्रम करनेवाले श्रमिकों का सम्मान हो – फादर पी विक्टर

सेंट जॉन्स स्कूल, सिद्दीकपुर,जौनपुर में मनाया गया मजदूर दिवस।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने कर्मचारियों को उपहार देकर सम्मानित किया और कहा कि श्रम अनमोल है,इसके मूल्य को आँका नहीं जा सकता,इसे तौला नहीं जा सकता।श्रम करने वाले,पसीना बहाने वाले श्रमिकों को भी सम्मान पाने का अधिकार है।ये वो हैं जो खेतों में परिश्रम कर अन्न उगाते हैं जिनसे दुनिया अपना पेट भरती है।

इनके परिश्रम का फल मीलों में बननेवाले कपड़े हैं जिनसे दुनिया अपना तन ढँकती है।इनके श्रम के द्वारा बनाए गए भवनों में हम आश्रय लेते हैं।खाना बनाने,कपड़ा धोने से लेकर साफ़ सफाई के कार्य हमारे मजदूर भाई-बहन ही करते हैं इसलिए समाज में इनको सम्मान पाने का अधिकार है।बच्चों को सम्बोधित करते हुए फादर ने कहा कि बस के ड्राइवर और कंडक्टर हैं जिनकी बदौलत वे सुरक्षित रूप से विद्यालय आते और जाते हैं,इसलिए उनका सम्मान करें।श्रम एवं श्रमिकों का अनादर करना पाप है,कृतघ्नता है इसलिए इनसे बचना चाहिए।

About Post Author