June 24, 2025

भाजपा मण्डल अध्यक्ष के घर पर अराजक तत्वों द्वारा हमला

भाजपा मण्डल अध्यक्ष के घर पर अराजक तत्वों द्वारा हमला

भाजपा नेताओ ने बिरनो थाने पर दिया धरना

 

गाजीपुर जनपद के भाजपा बिरनो मंडल अध्यक्ष के घर पर गोलबंद अराजक तत्वो ने हमला कर दिया। इस हमले में बिरनो मंडल अध्यक्ष मन्नू राजभर को हल्की चोट भी आई है वही भैरोपुर के वर्तमान ग्राम प्रधान कार्तिक राम सहित दर्जनों लोगों ने घर में छुप कर अपनी जान बचाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को भैरोपुर गांव के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान जोकि 10 माह से बर्खास्त चल रही थी इसी प्रकरण में उप जिलाधिकारी के निर्देश पर भैरोपुर ग्राम सभा में खुली बैठक कर मतदान संपन्न कराया गया जिसमें दीपमाला ने 60 मतों से रामदुलारी को पराजित किया। शनिवार की रात 9:00 बजे अराजक तत्वों ने बिरनो भाजपा मंडल अध्यक्ष मन्नू राजभर के घर पर पहुंचे और अपने परिवार व कुछ लोगों के साथ बैठे मंडल अध्यक्ष पर लाठी-डंडे व पत्थरबाजी करने लगे । जिसमें कुछ लोगों को चोटें भी आई और सभी ने घर में छुप कर अपनी जान बचाई। इस मामले पर आज सुबह भाजपा पदाधिकारियों ने बिरनो थाने पर पहुंचकर बिरनो थानाध्यक्ष व कासिमाबाद क्षेत्राधिकारी विजय आनंद शाही से मिलकर आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्यवाही करने की मांग करने लगे। क्षेत्राधिकारी विजय आनंद शाही ने बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का आश्वासन दिया।

 

About Post Author