June 25, 2025

एमएलसी विशाल सिंह चंचल का हुआ शानदार स्वागत

एमएलसी विशाल सिंह चंचल का हुआ शानदार स्वागत

गाजीपुर। भाजपा के स्थानीय प्राधिकारी निकाय के चुनाव में लगातार दूसरी बार रिकार्ड मतों से नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल लखनऊ में शपथ ग्रहण के बाद शुक्रवार को जनपद में प्रथम आगमन हुआ। बतादें कि विशाल सिंह चंचल का जनपद की सीमा मे प्रवेश करते ही जनपद वासियों और जन प्रतिनिधियों ने जगह जगह भारी उत्साह के साथ जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर सिधौना मे व्यापार संघ के नेता प्रभुनाथ गुप्ता, औडिहार तिराहे पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पंकज सिंह चंचल, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव, ब्लाक प्रमुख हीरा यादव, उपेन्द्र यादव ने स्वागत किया। सैदपुर नगर स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा पर विशाल सिंह चंचल ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर भूतहियाताड़ स्थित एस एम पैलेस में शशिपाल सिंह घूरा, ब्लाक प्रमुख राजन सिंह, ब्लाक प्रमुख राहुल राय, ब्लाक प्रमुख राजदेव सिंह यादव, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव, मसाला सिंह, मोहित श्रीवास्तव, पप्पू सिंह, अखिलेश सिंह, हिमांशु सिंह, शैलेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष अश्विनी पांडेय सहित सैकड़ों समर्थकों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

 

इस दौरान देवकली मे भाजपा जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय, प्रवीण त्रिपाठी, जितेन्द्र पांडेय, नन्दगंज सौरम मोड पर विनीत शर्मा, मनोज गुप्ता, सहेड़ी मे बृजेश सिंह, मुडवल मे गोपाल राय व पप्पु कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं के साथ फूल माला और नारेबाजी कर भव्य अभिनन्दन स्वागत किया।

About Post Author