मध्यप्रदेश कांग्रेस में सियासी उठापटक पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नेता प्रतिपक्ष से दिया इस्तीफा
मध्यप्रदेश कांग्रेस में सियासी उठापटक पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नेता प्रतिपक्ष से दिया इस्तीफा
2023 चुनाव की तैयारियां कांग्रेस पार्टी ने अभी से शुरु कर दी है इस कड़ी में सबसे पहले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष से इस्तीफा दे दिया। सोनिया गांधी ने इस्तीफा मंजूर कर लिया है। कांग्रेस ने डॉ गोविंद सिंह को नया नेता चुना है। कमलनाथ विपक्ष के नेता के साथ-साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 में है।
मध्य प्रदेश में 2003 से सत्ता से बाहर रही कांग्रेस ने 2018 में सरकार बनाई थी और कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाया गया था। हालांकि, 15 महीने बाद तत्कालीन पार्टी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के विद्रोह के बाद कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार गिर गई। सिंधिया ने छह मंत्रियों सहित अपने समर्थक विधायकों के साथ कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए और राज्य में फिर से भाजपा सरकार की वापसी का मार्ग प्रशस्त किया।
मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता 2023 के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करने के लिए प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ के आधिकारिक आवास पर एकत्र हुए थे। सूत्रों ने बताया कि नाथ के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्रियों कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचौरी और अरुण यादव तथा पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह रात्रिभोज में मौजूद थे।