June 25, 2025

बरेसर पुलिस ने बदमाश को असलहा समेत गिरफ्तार किया

 

बरेसर पुलिस ने बदमाश को असलहा समेत गिरफ्तार किया

गाजीपुर–बरेसर थाना पुलिस ने बुधवार को क्षेत्र के बनवा नहर चौराहा से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। उसके पास से असलहा और कारतूस बरामद किया। अभियुक्त का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।

 

मालूम हो कि पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह के निर्देशन में जिला पुलिस वांछित, इमानियां की गिरफ्तारी के साथ ही अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में आज बरेसर थाना के उपनिरीक्षक रोहित कुमार द्विवेदी हमराहियों के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान क्षेत्र के बनवा नहर चौराहा से आर्म्स एक्ट के अभियुक्त को गिरफ्तार किया। उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया।

 

उपनिरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तर में आया बदमाश क्षेत्र के बाकी खुर्द निवासी श्याम लखन चौहान उर्फ अजीत है। अभियुक्त का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में कांस्टेबल अभयधर दुबे और कांस्टेबल दिवाकर सिंह शामिल थे।

About Post Author