कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा आरोप ,कहा गरीब मुसलमान लड़कों को पैसे देकर पत्थर फिंकवाती है भाजपा
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा आरोप ,कहा गरीब मुसलमान लड़कों को पैसे देकर पत्थर फिंकवाती है भाजपा
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि यह भाजपा थी जो पत्थरबाजी के लिए गरीबों को काम पर रख रही थी। एक जनसभा को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने यह आरोप लगाया कि भाजपा गरीब मुसलमान लड़कों को पैसे देकर पत्थर फिंकवाती है।
ये आरोप प्रत्यारोप हालियां रामनवमी और हनुमान जयंती की शोभायात्रा पर पत्थरबाजी के आलोक में लग रहे हैं।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि वो ये बाते कुछ तथ्यों के आधार पर कह रहे हैं उनके पास पक्के सूबूत नहीं है इसलिए वो आरोप लगा रहे।
लेकिन वो जांच कर रहे हैं जैसे कुछ मिलेगा वो रहस्योद्घाटन से हिचकेंगे नहीं।
बीजेपी ने किया पलटवार
वहीं कांग्रेस नेता के इस बयान पर निशाना साधते हुए बीजेपी नेता और मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है कि भाजपा दंगों को रोकने वाली है, दंगों को बढ़ावा देने वाली नहीं. आप इस तरह के आरोप कैसे लगा सकते हैं जब आप कह रहे हैं कि आपके पास सबूत नहीं है. वहीं उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह कांग्रेस के अपने नेताओं को खुश करने के लिए ऐसा बयान दे रहे हैं.